आबकारी विभाग की कार्यवाही 2 युवक नशीले इंजेक्शन समेत हुए गिरफ्तार…

न्यूज़ स्टोरी सरगुजा छत्तीसगढ़ – संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शनों के दो सौदागरों पर कार्यवाही किया गया है टीम ने आरोपियों के कब्जे से 63 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए और दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर के तकिया फिल्टर प्लांट के पास दो युवक इंजेक्शन बेच रहे हैं।तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।दो आरोपी 1 संतोष यादव, 2 ब्रजेश बरवा, उनके पिट्ठू बैग से 33 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 31 नग AVIL इंजेक्शन बरामद हुए।दोनों को NDPS एक्ट की धारा 22(C) के तहत गिरफ्तार किया कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया ।
बाइट – रंजीत गुप्ता,सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सरगुजा छत्तीसगढ़










