सतगुरु कबीर साहेब जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान मार्गदर्शक थे….दीपेश साहू 
न्यूज़ स्टोरी बेमेतरा छत्तीसगढ़ – बेमेतरा,आज नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित नवधा चौक में आयोजित श्री सद्गुरु कबीर भजन सत्संग समारोह के समापन अवसर में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए l विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद रहे l
इस पावन अवसर पर विधायक साहू सद्गुरु कबीर साहेब जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम मे भजन–सत्संग के माध्यम से सद्गुरु कबीर साहेब जी के भक्ति, समरसता, मानवता एवं सत्य के संदेशों का भावपूर्ण गायन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।










