
पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
बेमेतरा, 03 फरवरी 2026/-
कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएमश्री योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री गेंदराम चतुर्वेदी एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, श्री राजकुमार वर्मा द्वारा की गई।
बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले में स्वीकृत विभिन्न शैक्षणिक भवन, अतिरिक्त कक्ष, मरम्मत एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इसमें पूर्ण हो चुके कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों एवं …










