राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी में स्वच्छता की अलख, ग्रामीण खुद संभाल रहे स्वच्छ गांव की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं, स्वच्छता ग्राही समूह और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से गंदगी मुक्त गांव की दिशा में ठोस पहल

बेमेतरा 03 फरवरी 2026:- राज्यपाल श्री रमेन डेका के गोद ग्राम टेमरी में स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। गांव के ग्रामीण स्वयं आगे बढ़कर अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की पहल कर रहे हैं। विशेष रूप से बिहान योजना से जुड़ी महिला समूहों एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत गठित स्वच्छता ग्राही समूह के सदस्य गांव को गंदगी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महिलाएं अपने घरेलू कार्यों से समय निकालकर गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों एवं चौक-चौराहों में नियमित सफाई अभियान चला रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महात्मा गांध…

Leave a Comment

और पढ़ें