
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार
बेमेतरा 03 फरवरी 2026:- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागों में लंबित प्रत्येक प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि लंबित मामलों को सहजता से लेने की प्रवृत्ति पर तत्काल अंकुश लगाया जाए तथा प्रकरणों के निराकरण में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने बैठक में समय-सीमा के अंतर्गत कलेक्टर जनदर्शन, …










