रायगढ़ के केलो बिहार इलाके से एक चौंकाने वाला मामला आया सामने…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ के केलो बिहार इलाके से एक चौंकाने वाला मामला आया सामने…

 

न्यूज़ स्टोरी @रायगढ़ छत्तीसगढ़- रायगढ़ के केलो बिहार इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिहायशी कॉलोनी के भीतर देह व्यापार जैसे गंभीर और सामाजिक रूप से अनैतिक कृत्य का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई न सिर्फ कानून का सख्त संदेश है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी चेतावनी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देश पर रायगढ़ पुलिस ने केलो बिहार कॉलोनी में देर रात बड़ी कार्रवाई की। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर किराये के मकान पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, यहां बाहर से महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

 

पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जैसे ही सौदे की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन महिलाएं भी मकान के अंदर मौजूद पाई गईं। पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किराये के मकान को अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर लंबे समय से इस धंधे को संचालित कर रहे थे। यह पूरा नेटवर्क लालच और मजबूरी का फायदा उठाकर चलाया जा रहा था।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अनिल विश्वकर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई समाज के लिए सख्त संदेश है,अपराध चाहे जितना छिपा हो, कानून की नजर से बच नहीं सकता।

Leave a Comment

और पढ़ें