लाख 84 हजार 9 सौ 90 उपभोक्ताओं की घर गैस आपूर्ति कैसे होगा..? सरकार जिला प्रशासन के कथनी और करनी मे काफी अंतर..!*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*1 लाख 84 हजार 9 सौ 90 उपभोक्ताओं की घर गैस आपूर्ति कैसे होगा..? सरकार जिला प्रशासन के कथनी और करनी मे काफी अंतर..!*

 

 

न्यूज़ स्टोरी- एक कहावत तो आपने सुनी होगी की *आग लगने पर कुआं खोदना* यह कहावत उतना ही हकीकत साबित हो रहा है जितना कि आज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत और वह कालाबाजारी इस बात को साबित करता है कि घरेलू गैस की किल्लत होने पर उनके सुधार और उनकी व्यवस्था की बात कर एक नया प्रश्न उठा रहा है जो आग लगने पर कुआं खोदने जैसी बात को स्पष्ट कर रहा है ऐसे में भला आम जनता और गरीब को घरेलू गैस सहूलियत से कैसे मिल पाएगा यह एक बडा चुनौती बन गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के संचालकों की सूची और उनकी कनेक्शन धारी की सूची देखे और उनकी प्रति माह कितने लोग विगत छै माह से रिफ्लिंग करा रहे है वही कितने ऐसे लोग है जो उज्वला गैस कनेक्शन योजना का लाभ तो ले लिए है किंतु भरवा नही रहे..? यहा एक बडा प्रश्न उठता है की आखिर उनके गैस को आखिर कहा करते थे आज भी वही स्थिति बनी हुई है उनके कनेशन का रिफ्लिंग का गैस पर आखिर किसने खाते मे भरा रहा है। क्या व्यसायिक उपयोग करने वाले को बेच देते है या ब्लैक में उनको बेच दिया जाता है। क्या खाद्य विभाग और जिला प्रशासन इस विषय को गम्भीरता से क्यो नही ले रहे क्या..? जिला प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अपनी एसी की दफ्तर से नही निकल पा रहे या मलाई मिठाई और बंद लिफाफे मे अपनी ईमानदारी बेच तो नही चूके है जिनके वजह से ना तो घरेलू गैस लोगों को नही मिल रही और ना ही कार्यवाही हो रही ऐ हाल है जिले का। इस तरीके से लापरवाही चरम सीमा लाघ चूकी है। वही बढ़ती मंहगाई और घरेलू गैस की किल्लत तथा जवाब दार की निस्कृयता एक बडी समस्या बनती जा रही है। जिले में बैठे जिम्मेदार आखिर चुप्पी साधे क्यों बैठे हैं..? एक बड़ा प्रश्न है..? और ऐसे लापरवाह लोगों की वजह से आम जनता को घरेलू पर बहुत काफी असर पड़ रहा है सुधार के नाम पर दिखावे का खेल का चल रहा है। आखिर इ तरह की किल्लत की अंत कब होगा..? जिला प्रशासन दावे कर रहे हैं घरेलू गैस की कोई दिक्कत नहीं पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं तो फिर यह समस्या आम जनता को क्यो झेलनी आखिर क्यों पड रही है..?

 

आम जनता के बीच में हो रही समस्याओं को लिखना क्या गुनाह है..?तो ऐसा गुनाह मे हजार बार करूगा और तब तक करूगा जब तक समस्या का समाधान ना हो जाए*

 

मैं अपने लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराना चाहता हूं इस तरह की लापरवाही आखिर किसके वजह से हो रही है..? और यदि समस्या है तो उसका निराकरण क्यों..? नहीं और यदि दावे है कि गैस व पेट्रोल पर्याप्त है तो आम जनता को नहीं मिलने का कारण क्या है..? जिम्मेदार जवाब दे..? बेमेतरा की जनता को सवालो की जवाब चाहिए!

 

 

*सर्वर का खेल या साजिश…जिम्मेदारों की चुप्पी जिले के लिए दुर्भाग्य की बात*

 

 

*15 दिन का इंतजार और वेंटिंग का खेल..! आखिर शासन प्रशासन व जनता के बीच आखिर यह कैसा माजरा..?*

*ब्लैक में बिकता घरेलू गैस सिलेंडर जिम्मेदारों की निष्क्रियता स्पष्ट*

 

आम जनता घरेलू गैस की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वही जिम्मेदार और जबाबदार पदो में बैठे लोग कभी प्रयाप्त बल नही व वाहन नही का रोना रोते रहते। व शिकायत करने पर हमारे पास ऐसा कोई लिखित शिकायत नही आया है कह पल्ला झाडते है क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को ऐसा कहना शोभा देता है इससे तो अनुमान लगाया जा सकता है की जिम्मेदार व जवाबदेही लोग भ्रष्टाचारीयों के मलाई मिठाई और बंद लिफाफे मे अपनी जिम्मेदारी की सौदा कर दिए है। इसी वजह कई अवैध गतिविधिया खुले आम चल रहा है और जवाबदार को शिकायत करने वाले नही होने से कार्यवाही नही करते है। इसी लिए घरेलू गैस की दिक्कत बढती जा रही है आज भी चौपाटी व होटलो ढाबो पर जिम्मेदार जाकर देखे। वैसे ही सरकारी पीडीएस की चावल खुले आम रिसायक्लिग हो रही है।

 

 

*सिस्टम के लापरवाही या घरेलू गैस की कालाबाजारी आखिर हकिकत क्या…?*

 

 

जी हा हम देखते है की जवाबदार जब तक दौरा और लगातार क्षेत्र की गतिविधियों पर बाजारो पर अपनी जवाब देही को निर्वहन नही करेगे और घर बैठै व आफिस की एसी रूम से निकले के बजाय बैठे बैठे दौरा हो जाए ऐसा सोने मे सुहागा नही तो और क्या है। और इनके उपर बैठे जिम्मेदार लोगो की भी बडी हिम्मत है जो जिले की जनता को चाहे गैस की किल्लत से जुझे या सोसाइटीयों हितग्राहियों के थम लेकर चावल ना दे जानकारी सब की मिलती भी है फिर कार्यवाही करने का नही… ऐसा कब तक चलता रहेगा ? क्या उम्मीद रखे ऐसे जवाबदार जनप्रतिनिधियों जिम्मेदार अधिकारीयों और कर्मचारियों के भरोसे बेमेतरा की जनता चैन की जीवन जीने की उम्मीद छोड दे जवाब दो जवाबदार…

 

*जिला प्रशासन दावे पर आखिर किसकी लगी नजर..?*

 

 

जिला प्रशासन घरेलू गैस होने के लाख दावे तो कर रहे हैं किंतु गैस गोदाम में आखिर गैस क्यों नहीं एक बड़ा सवाल उपभोक्ताओं में आक्रोश। बेमेतरा जिले मे लगभग 16 गैस एजेंसी संचालित हो रही है केंद्र सरकार व राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के दावे पर इस लिए उठ रहे सवाल क्योकी कथनी और जमीनी धरातल पर हकीकत कुछ होने व आम जनता को घरेलू गैस नही मिल पाना एक बडी समस्या है जिनका समाधान कही नजर नही आ रहा वही बिचौलियों से 1हजार 5 सौ से लेकर के 2 हजार तक मे मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर आखिर उनको कैसे मिल यहा घरेलू गैस..?

 

 

*जिले में संचालित गैस एजेंसियों से संलग्न गैस कनेक्शन की जानकारी के आकडे कुछ इस प्रकार है* –

 

 

*बेरला विकासखंड की एक रिपोर्ट*

 

बेरला विकासखंड मे टोटल 52 हजार 7 सौ 96 कनेक्शन है जिसमे से रेगुलर कंज्यूमर 11 हजार 52 है। जिसमें से – सरदा भारत गैस एजेंसी – 1 हजार 6 सौ 70 रेगुलर व टोटल 6 हजार 7 सौ 4,सतपाल भारत गैस 3 हजार 9 सौ 50 रेगुलर व टोटल 11 हजार 4 सौ 7, देवरबीजा भारत गैस – 1 हजार 5 सौ रेगुलर व टोटल 11 हजार 9 सौ 95,खुडमुडा इंडेन 2 हजार 6 सौ 14 रेगुलर व टोटल 16 हजार 4 सौ 40, बोरसी इंडेन 1हजार 3 सौ 18 रेगुलर व टोटल 6 हजार 2 सौ 50,

 

 

 

*बेमेतरा विकासखंड की एक रिपोर्ट*

 

बेमेतरा विकासखंड मे टोटल 15 हजार 60 रेगुलर व टोटल 42 हजार 4 सौ 93 कनेक्शन है

 

 

बालसमुंद इंडेन – रेगुलर 2 हजार1सौ 13, और टोटल 13 हजार 8 सौ 15,

विक्रम भारत गैस में रेगुलर 11 हजार 67 व टोटल 13 हजार 2 सौ 67,

दाढी एच पी रेगुलर 1 हजार 6 सौ 82 व टोटल 11 हजार 8 सौ 9,शिवम भारत गैस रेगुलर 1सौ 98, टोटल 3 हजार 6 सौ 2,

 

 

*नवागढ विकासखंड की एक रिपोर्ट*

 

नवागढ़ विकासखंड मे टोटल 57 हजार 2 सौ 64 व रेगुलर 11 हजार 6 सौ 78 कनेक्शन है 

 

राजपूत गैस रेगुलर 9 सौ 55 व टोटल 11 हजार 1सौ 66,

नादघांट इंडेन रेगुलर 1हजार 6 सौ 51 व टोटल 5 हजार 7 सौ 40,

सविरिक्स इंडेन रेगुलर 7 हजार 4 सौ 74, व टोटल 30 हजार 9 सौ 98,

राधा कृष्ण एच पी रेगुलर 1 हजार 5 सौ 98 व 9 हजार 3 सौ 60, कनेक्शन धारी है। 

 

*साजा विकासखंड की एक रिपोर्ट*

 

साज विकासखंड मे टोटल 32 हजार 4 सौ 37 व रेगुलर 11 हजार 9 सौ 74 कनेक्शन है 

 

 

साजा इंडेन मे रेगुलर 5 हजार 5 सौ 4 व टोटल 18 हजार 6 सौ 6,

दिनकर एच पी में रेगुलर 5 हजार 2 सौ 35 व टोटल 11 हजार 3 सौ 86,

श्री वासुदेव एच पी गैस एजेंसी देवकर में रेगुलर 1 हजार 2 सौ 35 व टोटल 2 हजार 4 सौ 45, कनेक्शन धारी है। 

 

 

क्या कहे जवाबदार..?

 

 बेमेतरा जिले में लाल टंकी का उपयोग अधिकतर व्यावसायिक लोग कर रहे हैं। वही जब विभाग कार्यवाही करने पहुचते है तो गैस धारक बड़ी आसानी से विभाग के कार्यवाही से बचने बडी आसानी से झूठ बोलकर बच जाते हैं। 

 

*आधी झूठ आधी फसाना*

 

जिनका बयान रहता है कि आज ही हमारा व्यावसायिक गैस खत्म हो गया इस वजह से लाल घरेलू गैस का उपयोग कर रहे हैं। जब की बेमेतरा जिले में घरेलू गैस की किसी प्रकार से कोई समस्या नहीं है वहीं शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन में बुकिंग के दौरान में गैस डिलवर हो जाता है। 

 

*कार्यवाही लगातार जारी *

 

हाल ही में बेमेतरा के 29 प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की गई जिसमें से 19 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसे 39 टंकी जप्ती किया गया है और इस तरीके की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आम लोगों से अपील है अफवाहों में ना आए जिले में गैस और पेट्रोल की सुविधा मिल रही है। 

 

 

*ओमकार सिंह ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी बेमेतरा*

Leave a Comment

और पढ़ें