*बस्ते के बोझ से दूर, हुनर के रंग में रंगे नौनिहाल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बस्ते के बोझ से दूर, हुनर के रंग में रंगे नौनिहाल*

*बगलेस डे पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ताला में हुई मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई शानदार कला*

बेमेतरा/ताला – बगलेस डे यानी शनिवार के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ताला में बच्चों के हुनर और रचनात्मकता को मंच देने के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और मेहंदी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक डिजाइनों को उकेरा। किसी ने पारंपरिक आकृतियां बनाईं, तो किसी ने अपनी रचनात्मक सोच के साथ आकर्षक डिजाइन तैयार किए। बच्चों की कला और उत्साह ने पूरे विद्यालय का माहौल खुशनुमा बना दिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा गया। कक्षा आठवीं से कु. गुंजन साहू ने प्रथम स्थान, कक्षा सातवीं से कु. दिव्या ने प्रथम स्थान तथा कक्षा छठवीं से कु. जसिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय में आयोजित इस तरह की गतिविधियां बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उनके अंदर छिपी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और कला-कौशल को निखारने का अवसर देती हैं। शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें