*भाजपा मंडल धमधा में कार्यसमिति बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान की बनी कार्ययोजना*
*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर चलेगा अभियान, मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर जोर*
दुर्ग /धमधा – 14 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा की कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त कार्ययोजना बैठक मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार ने सेवा पखवाड़ा अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने का मार्गदर्शन दिया। वहीं मंडल प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके नेतृत्व में देश के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेन्द्र दानी सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।









