*सेवा संकल्प में जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’…अनिल कुमार मौर्य*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सेवा संकल्प में जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’…अनिल कुमार मौर्य*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान*

*विशेष लेख — अनिल कुमार मौर्य*

कांकेर – दीपक केवल अंधकार को दूर करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक भी है। दीपक स्वयं जलता है और दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाता है। ठीक उसी तरह एक गुरु भी स्वयं तपकर अपने शिष्य के जीवन को ज्ञान और संस्कारों के प्रकाश से रोशन करता है।

इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनकी 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान को सेवा, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने का संदेश भी सामने आया है, जिसमें प्रकाश को ज्ञान, सेवा, आशा और जिम्मेदारी का प्रतीक माना गया है।कल्पना कीजिए, यदि चारों ओर अंधकार हो तो क्या होगा?यह अंधकार केवल रात का अंधेरा नहीं है। कभी-कभी व्यक्ति का गलत व्यवहार, क्रोध, असंयम और दूसरों के प्रति असम्मान भी जीवन में अंधकार पैदा कर देता है। ऐसे समय में हमें दीपक से सीख लेने की जरूरत है—खुद जलिए, लेकिन दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाइए।

और यदि जीवन में प्रकाश की बात हो तो गुरु का स्थान सबसे ऊपर है।

हम प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंच जाते हैं, लेकिन क्या कभी पीछे मुड़कर उस गुरु को नमन किया, जिसने हमें अक्षर ज्ञान से लेकर जीवन की पहली सीख दी? सोचिए, अगर वह प्राथमिक शिक्षक हमारे जीवन में न आए होते तो हम आगे की सीढ़ी तक कैसे पहुंचते?

इसीलिए इस सेवा संकल्प अभियान में जलने वाला प्रत्येक दिया केवल रोशनी का दिया न हो, बल्कि गुरु के सम्मान, संस्कार, सेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्य का संकल्प भी बने।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के अवसर पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आइए, इस अवसर पर हम भी एक दिया जलाएं—

ज्ञान का, संस्कार का, सेवा का और सद्भाव का। गुरु को नमन करें, अपने व्यवहार को बेहतर बनाएं और ऐसा जीवन जीने का प्रयास करें कि हमारे कर्मों को देखकर लोग कहें

*“वाह! यही तो संस्कारों का प्रकाश है।”*

*“अच्छा विचार ही जीवन की अनमोल निधि है।”*

और सेवा संकल्प अभियान के इस पावन अवसर पर हमारा संकल्प हो

*“सेवा के दीप से रोशन हो भारत,संस्कारों से मजबूत हो समाज,और हर हृदय में जले मानवता का दिया।”*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें