*कृष्ण कुंज में यादव समाज की स्वच्छता मुहिम, हर महीने चलेगा अभियान*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कृष्ण कुंज में यादव समाज की स्वच्छता मुहिम, हर महीने चलेगा अभियान*

*खरपतवार और झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर दिया स्वच्छता का संदेश; पौधरोपण और वाटिका के संरक्षण में भी सहयोग करेगा समाज*

मुंगेली – सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सर्व यादव समाज जिला मुंगेली ने ग्राम गीता के समीप स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय परिसर की कृष्ण कुंज वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने झाड़ियों, कांटों और खरपतवार की कटाई-छंटाई व साफ-सफाई कर वाटिका को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

 

जिला अध्यक्ष नरेश राम यादव के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में प्रदेश संगठन मंत्री रामकुमार यादव, महासचिव देवी शंकर यादव, कोषाध्यक्ष फूलचंद यादव, नगर अध्यक्ष विजय कुमार यादव, मुंगेली तहसील ग्रामीण उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच बोधिराम यादव सहित समाज के वरिष्ठजन और सदस्य उपस्थित रहे।

 

*हर महीने के पहले रविवार को चलेगा स्वच्छता अभियान*

सर्व यादव समाज ने निर्णय लिया कि कृष्ण कुंज वाटिका में प्रत्येक महीने के पहले रविवार को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही वाटिका के उचित रखरखाव, साफ-सफाई और वृक्षारोपण के लिए शासन-प्रशासन को सहयोग दिया जाएगा।

*स्वच्छता से हरियाली तक, समाज ने बढ़ाए कदम*

समाज द्वारा पौधे उपलब्ध कराने के लिए नर्सरी से चर्चा करने की पहल भी की गई है। पौधे उपलब्ध होने के बाद व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

सर्व यादव समाज की यह पहल सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। नियमित अभियान के जरिए समाज ने संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें