नशामुक्त पंचायत बनाने सरपंच राहुल शर्मा की पहल, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नशामुक्त पंचायत बनाने सरपंच राहुल शर्मा की पहल, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

पंचायत सभा में नशामुक्ति का प्रस्ताव पारित, पंचायत टीम, महिला-पुरुष पंचों और ग्रामीणों ने मिलकर लिया गांव में शांति, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव कायम रखने का संकल्प।

चंदनू –  गांव को नशामुक्त बनाने और सामाजिक एकता की मिसाल कायम करने की दिशा में ग्राम पंचायत चंदनू ने सराहनीय पहल की है। सरपंच राहुल शर्मा के नेतृत्व में पंचायत सभा में नशामुक्त पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद चंदनू थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने और इस अभियान में सहयोग की अपील की गई।

इस पहल में सरपंच राहुल शर्मा के साथ पंचायत टीम, माखन गायकवाड़, महिला एवं पुरुष पंचों तथा ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। सभी ने एकजुट होकर गांव में शांति, आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।

पंचायत का उद्देश्य केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना भी है।

ग्रामीणों की सहभागिता और पंचायत की सामूहिक पहल ने यह संदेश दिया है कि गांव का विकास केवल सड़कों और भवनों से नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, जागरूक युवाओं और आपसी एकता से भी होता है।

अब चंदनू पंचायत की यह पहल कितनी प्रभावी साबित होती है, यह आने वाला समय बताएगा। लेकिन नशामुक्त गांव बनाने की दिशा में एकजुट होकर उठाया गया यह कदम निश्चित ही सराहनीय है।

Leave a Comment

और पढ़ें