सेवा सहकारी समिति बनराका में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा सहकारी समिति बनराका में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

साजा विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई खरीदी की शुरुआत, किसानों को पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर।

साजा – साजा विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति बनराका में धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रकल्प छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के ज्वाला सिंह ठाकुर सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ओमप्रकाश जोशी, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि भाई परमेश्वर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण, किसान भाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर किसानों के हितों, उनकी मेहनत और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के महत्व पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी व्यवस्था का लाभ सुगमता से मिले तथा खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित हो, इस दिशा में सकारात्मक प्रयासों की बात कही।

इस अवसर पर ज्वाला सिंह ठाकुर ने किसानों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए धान खरीदी व्यवस्था को किसानों की आर्थिक मजबूती और ग्रामीण विकास से जुड़ा अहम कदम बताया। कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही।

Leave a Comment

और पढ़ें