राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त डॉ गोकुल का हुआ सम्मान…

न्यूज़ स्टोरी @ बेमेतरा:– काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़ छ ग द्वारा आयोजित गुरु घासीदास बाबाजी के संदेश मनखे – मनखे एक बरोबर विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु उक्त साहित्यिक मंच द्वारा सिविल लाइन वृन्दावन हाल रायपुर में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर के सचिव अभिलाषा बेहार विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मंगत रविन्द्र कोरबा
तथा निर्णायक मंडल रामेश्वर शर्मा,पीसी लाल यादव, मनमोहन सिंह ठाकुर, अजय अमृतांशु , मनिराम साहू मितान, आदि के करकमलों शाल श्रीफल,प्रतिक चिन्ह,व शिल्ड भेंटकर डॉ गोकुल बंजारे चंदन बेमेतरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता प्रिया ने किया। इस अवसर पर मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेंद्र कुमार राठौर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनामिका संजय अग्रवाल, मनोज पाटिल मणि, ओंम प्रकाश पात्रे, लेखराम भारती, दिलीप टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में कवि साहित्यकार, कलाकार उपस्थित रहे।










