स्वास्थ्य कर्मीयों का वेतन रोक से सैकड़ों परिवारों पर गहराया संकट.. दिपक सिंह दिनकर ने उठाई मांग,
“कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले स्वास्थ्य कर्मी… आज खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बेमेतरा जिले में जुलाई माह से स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिए जाने से सैकड़ों परिवारों पर संकट गहरा गया है।
घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, बैंक की EMI और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। समय पर किस्त नहीं चुकाने से कर्मचारियों की CIBIL भी प्रभावित हो रही है, जिससे मानसिक तनाव लगातार बढ़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर जनपद सदस्य दीपक सिंह दिनकर ने CMHO को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन के भीतर बकाया वेतन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी योजना की प्रगति कमजोर है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, लेकिन पूरे स्वास्थ्य अमले का वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
चेतावनी भी दी गई है कि 7 दिन में वेतन नहीं मिला तो स्वास्थ्य कर्मचारी शांतिपूर्ण घेराव के लिए मजबूर होंगे। अब बड़ा सवाल… क्या अपने अधिकारों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा?”










