बस्तर के खड़का में चिड़ियाघर बनाने का विरोध….
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा सरकार जबरदस्ती ग्रामीणों को जमीन से कर रही बेदखल…
न्यूज़ स्टोरी बस्तर छत्तीसगढ़ – बस्तर जिले के भानपुरी वन परिक्षेत्र में चिड़ियाघर बनाएं जाने का विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने किया है, चिड़ियाघर के चलते ग्राम खड़का सहित सालेमेटा, छुरावण्ड, जामगांव और कमेला के ग्रामीण प्रभावित हो रहे है, खड़का गांव में रविवार को प्रभावित ग्रामीणों ने धरना देकर चिड़ियाघर का विरोध किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने धरना स्थल पहुंच ग्रामीणों के विरोध का समर्थन किया, दरअसल 1980 में इस इलाके में कोसारटेडा बांध बनाया गया था तब भी ग्रामीणों को विस्थापित किया गया था अब एक नए प्रोजेक्ट के चलते फिर से कुछ ग्रामीणों को विस्थापित करने की नौबत आ गई है, इसलिए ग्रामीण चिड़ियाघर का विरोध कर रहे है।










