शिक्षा को हथियार बनाकर सावित्रीबाई फुले ने समाज को बदल दिया…अनिल प्रजापति एडवोकेट*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शिक्षा को हथियार बनाकर सावित्रीबाई फुले ने समाज को बदल दिया…अनिल प्रजापति एडवोकेट*

न्यूज़ स्टोरी उत्तर प्रदेश – सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी सामाजिक बराबरी की राह दिखाता है: अनिल प्रजापति एडवोकेट.(जिलाध्यक्ष, आप अयोध्या)

 

सिर्फ जयंती नहीं, फुले जी के विचारों को नीतियों जीवन में उतारना होगा: अनिल प्रजापति एडवोकेट

 

महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई ही सच्ची श्रद्धांजलि: अनिल प्रजापति एडवोकेट

 

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

जिला अयोध्या में 3 जनवरी 2026।

देश की पहली महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी अयोध्या द्वारा जिले में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार बनाया और महिलाओं व वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।

अनिल प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि फुले जी के विचार आज भी सामाजिक न्याय, समान शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मार्गदर्शक हैं, जिन्हें नीतियों में उतारने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही माता सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में जिले के यूके द्विवेदी सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष महासचिव सुनील मौर्य कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा लीगल सेल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य पंचदेव आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें