वन एवं परिवहन मंत्री का एक दिवसीय दौरा…दी लाखूकी सौगात…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वन एवं परिवहन मंत्री का एक दिवसीय दौरा…दी लाखूकी सौगात…

 

 

न्यूज़ स्टोरी सुकमा छत्तीसगढ़ – जिले के प्रभारी मंत्री और वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सुकमा नगर पालिका क्षेत्र के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत वाले 43 महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उनके साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण सिंहदेव सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुकमा अब विकास के एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

वही जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सुकमा की तस्वीर बदल रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। 4.50 करोड़ रुपये के इन 43 कार्यों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिससे नगर की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें