महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी ने दोरनापाल में किया महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सहभागिता…
न्यूज़ स्टोरी सुकमा छत्तीसगढ़ – सुकमा जिले के दोरनापाल में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जहां महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई,कार्यक्रम के दौरान दीपिका शोरी ने महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और पीड़ित महिलाओं के अधिकारों, कानूनी संरक्षण और आयोग की भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को किसी भी प्रकार के शोषण, घरेलू हिंसा या अन्य अत्याचार की स्थिति में बिना भय के आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की तथा महिला आयोग द्वारा उपलब्ध सहायता और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया गया, जिससे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी महिलाओं ने सहभागिता निभाई,दीपिका शोरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया,कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने महिला आयोग की पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता ।
वाईट – महिला आयोग सदस्य, दीपिका सोरी










