आदिवासी पदाधिकारियों को जानबूझकर किया जा रहा नजरअंदाज…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदिवासी पदाधिकारियों को जानबूझकर किया जा रहा नजरअंदाज…. 

Sbi life Insurance

.जिला सुकमा(छत्तीसगढ़)…सुकमा भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन सुकमा पर आदिवासी समाज के अपमान के गंभीर आरोप लगे हैं। नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में आदिवासी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सिरे से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे पार्टी के भीतर ही असंतोष गहराता जा रहा है।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार, छिंदगढ़–तोंगपाल में आयोजित मोर्चा पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम एवं आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनु मंडावी

जैसे महत्वपूर्ण आदिवासी पदाधिकारियों का नाम तक स्वागत फ्लेक्स में शामिल नहीं किया गया। इससे आदिवासी समाज के सम्मान पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

इतना ही नहीं, कोंटा में आयोजित होने वाले स्वागत कार्यक्रम में भी यही रवैया सामने आया है। कोंटा के स्वागत फ्लेक्स में भी भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भीमा मरकाम और आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनु मंडावी का फोटो तक नहीं लगाया गया है, जिससे आदिवासी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

आदिवासी बहुल सुकमा जिले में इस तरह का व्यवहार कई सवाल खड़े करता है। भाजपा जिस आदिवासी समाज को संगठन की रीढ़ बताती है, उसी समाज के प्रतिनिधियों को मंच और प्रचार सामग्री से दूर रखना पार्टी की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है।

अब देखना यह होगा कि भाजपा जिला संगठन इस गंभीर आरोप पर क्या सफाई देते है, या आदिवासी समाज की इस उपेक्षा पर पार्टी नेतृत्व कोई ठोस कदम उठाया जाता है।

 

 

फ़ोटो…..

वीडियो….

Leave a Comment

और पढ़ें