खड़गवां विकासखंड से भ्रष्टाचार की एक सनसनीखेज …राशि का भी बंदरबांट… देखिए खास खबर…
न्यूज स्टोरी एमसीबी कोरिया छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला अंतर्गत आनें वाले खड़गवां विकासखंड से भ्रष्टाचार की एक सनसनीखेज मामला आया है, जहाँ 15वें वित्त आयोग की राशि से मरम्मत के नाम पर हजारों रुपये तो निकाल लिया गया पर धरातल पर काम शून्य नजर आ रहा है। एक तरफ जहां सरकार गांव की स्वच्छता और सुविधाओं के लिए करोड़ों का फंड जारी कर रही है, वहीं खडगवां विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आखराडांड में विकास के नाम पर सरकारी राषि भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत आखराडांड में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर 15वें वित्त की राशि का बंदरबांट किया है। गांव के सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के नाम पर 60 हजार रुपये की राशि आहरित कर ली गई है, लेकिन मौके की हकीकत यह है कि इस शौचालय निर्माण के बाद से आज तक ताला लटका हुआ है। इतना ही नहीं, इसी पंचायत में सामुदायिक भवन की मरम्मत के नाम पर भी 30 हजार रुपये की निकासी भी कर ली गई। लेकिन धरातल पर न भवन की सूरत बदली और न ही शौचालय का ताला खुला। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव की मिलीभगत से यह पूरा खेल खेला गया है। जो जांच का विषय कहा जा सकता है।









