अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन/महिला मड़ई 8 मार्च को*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन/महिला मड़ई 8 मार्च को*

*बेमेतरा 06 मार्च 2026/-* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 08 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से टाऊन हॉल, बेमेतरा में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों, महिला संगठनों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रहेगी।

 

इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं महिला मड़ई का भी आयोजन किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें