धरना रंग लाया—स्कूल भवन की मांग मंजूर, खबर का हुआ असर tv 24 news नें जीरो ग्राउंड मे जाकर खबर दिखाया था
गरियाबंद :गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक क़े ग्राम रुवाड़ में विद्यालय भवन की मांग को लेकर ग्रामीणों और पालकों का चार-पांच दिनों से जारी धरना आखिरकार रंग लाया है। 15 अगस्त को भी ग्रामीणों ने धरना जारी रखकर प्रशासन का ध्यान अपनी मांग की ओर खींचा था। लगातार आंदोलन के बाद कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुवाड़ के लिए 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
वीवो :17 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पत्र के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुवाड़ में VBG-RAMG योजना के तहत 4 अतिरिक्त कक्ष निर्माण को कलेक्टर गरियाबंद ने स्वीकृति प्रदान की है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका आंदोलन बच्चों को बेहतर और पर्याप्त शैक्षणिक सुविधा दिलाने के लिए था। प्रशासन द्वारा मांग मंजूर किए जाने पर ग्रामीणों ने संतोष जताया है, लेकिन अब उनकी नजर स्वीकृत कक्षों के निर्माण कार्य की शुरुआत पर है।
ग्रामीण:
“हमारी मांग बच्चों के लिए पर्याप्त विद्यालय भवन की थी। कई दिनों तक धरना देने के बाद प्रशासन ने हमारी मांग मंजूर की है। अब हमारी मांग है कि स्वीकृत कक्षों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए।”
खबर का असर:
रुवाड़ में विद्यालय भवन की समस्या और ग्रामीणों के लगातार धरने को लेकर न्यूज़ स्टोरी दृष्ट
न्यूज़ नें प्राथमिकता दिखाई थी. खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। 15 अगस्त क़े दिन भी धरना जारी रहने के बाद अब 4 अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। अब प्रशासन के सामने अगली चुनौती स्वीकृत निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की है।
बाईट -राजेश चंद्राकर (जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद)









