- *तिहरे हत्याकांड से कोरबा शहर में दहशत का माहौल
*
कोरबा – कबाड़ व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके फार्महाउस में मिली लाश, हत्या की आशंका। बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। कबाड़ व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके फार्महाउस में लाश मिलने की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक तथा दुर्ग का एक युवक शामिल है। प्रारंभिक जांच में हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना स्थल कोरबा शहर के समीप उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित मेमन के फार्महाउस का है, जहाँ से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतकों को 2.5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए पांच करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले तंत्र-मंत्र की क्रिया के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे जहां अब तक जहर खुरानी की बात सामने आ रही है आगे जांच की जा रही है










