नवागढ़ में धूमधाम से मनाई गई गुरु बाबा घासीदास जयंती, जोड़ा जयस्तंभ में पूजा अर्चना के बाद बांटे प्रसाद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवागढ़ में धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती, जोड़ा जयस्तंभ में पूजा के बाद बांटा गया प्रसाद

बेमेतरा नवागढ़ –  परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर नवागढ़ में भव्य सतनाम शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर समस्त युवा साथियों द्वारा जोड़ा जयस्तंभ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

पूजा पश्चात सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए राजीव गांधी चौक पर विशाल प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगरवासियों को पर्व की बधाई देते हुए प्रसाद वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें