बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा…

 

न्यूज़ स्टोरी@मुगेंली छत्तीसगढ़ – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने मंगलवार को मुंगेली जिले का दौरा कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना जरहागांव, सायबर सेल, अपग्रेडेट कंट्रोल रूम, फिंगर प्रिंट शाखा एवं सिटी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का विधिवत लोकार्पण भी किया।आईजी गर्ग ने समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने, सायबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, बीट प्रणाली को मजबूत कर आमजन से संवाद बढ़ाने तथा लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने चोरी एवं वाहन चोरी के मामलों में सशक्त एप के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए नियमित गश्त और पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिंगर प्रिंट शाखा के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, वहीं सायबर सेल को समयबद्ध शिकायत निराकरण के निर्देश दिए गए।

 

बाईट 1 आईजी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग

Leave a Comment

और पढ़ें