पार्षद ने मांगा भीख मंदिर के बाहर बैठ कर किया प्रदर्शन…*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पार्षद ने मांगा भीख मंदिर के बाहर बैठ कर किया प्रदर्शन…*

 

न्यूज़ स्टोरी @भिलाई छत्तीसगढ़ – भिलाई नगर निगम की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर वार्ड नंबर 15 के पार्षद संतोष मौर्य ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। निगम में पैसों की कमी और मूलभूत व्यवस्थाओं के प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए संतोष मौर्य साईं बाबा मंदिर के सामने बैठकर लोगों से भीख मांगते रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पैसे इकट्ठा किए और कई श्रद्धालुओं ने उन्हें सहयोग भी दिया।।।

भिलाई निगम के पार्षद संतोष मौर्य का कहना है कि निगम की आर्थिक हालत इतनी खराब हो चुकी है कि गाड़ियों में डीजल तक भराने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके कारण अधिकारी वार्डों का दौरा नहीं कर पा रहे हैं और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में डीजल की कमी के चलते निगम के शव वाहन तक खड़े कर दिए गए थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज उठाने के बाद अधिकारियों ने वाहनों में डीजल भरवाया और स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई। साथ ही संतोष मौर्य ने कहा कि यह उनका सांकेतिक धरना है और वे निगम की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे फंड इकट्ठा कर निगम की गाड़ियों में डीजल की व्यवस्था करवाना चाहते हैं। पार्षद ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे आगे घर-घर जाकर भीख मांगेंगे और एकत्रित राशि निगम आयुक्त को सौंपकर वाहनों में डीजल भरवाने की मांग करेंगे।अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इस प्रदर्शन के बाद आर्थिक संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है और कब तक अधिकारी वार्डों में नियमित भ्रमण कर विकास कार्यों को गति देते ।।।।

 

*बाईट-संतोष मौर्य,पार्षद भिलाई नगर निगम वार्ड नंबर 15*

Leave a Comment

और पढ़ें