जमीन की टुकड़ों में बिक्री का खेल… बेमेतरा में जेल किंतु जांच और कार्यवाही में फेल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*जमीन की टुकड़ों में बिक्री का खेल… बेमेतरा में जेल किंतु जांच और कार्यवाही में फेल...*

*पटवारी नकल पर नहीं करते चतुर सीमा उल्लेख…जमीन मालिक को होगी कब्जा करने परेशानी…*

*उप.पंजीयक रजिस्ट्रार का ड्यूटी समय आने का 10:30 किंतु कार्यालय पहुंचने का कोई निश्चित समय नहीं सवाल तो बनता है …*

*जिला मुख्यालय सहित आसपास हल्का पटवारी के कारनामे*

*बेमेतरा जिले में एक ही जमीन के दो अलग अलग नक्शा तैयार कर,रजिस्ट्री का खेल…*

*शिकायतकर्ता ने निम्नानुसार लिखित शिकायत जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया… उत्सव सलूजा*

 न्यूज़ स्टोरी बेमेतरा@ छत्तीसगढ़ बेमेतरा – आखिर राजस्व विभाग की प्रशासनिक कसौटियों की कमी से अवैध प्लाटिंग का खेल में माला माल जमीन दलाल वहीं जमीन खरीदी करने के बाद कब्जा करने व स्वयं की खरीदी जमीन के लिए राजस्व विभाग व हल्का पटवारीयों के दफ्तर के चक्कर लगाते लगाते जमीन की ही ना बिक जाए ऐसे मामले की जानकारी क्या हल्का पटवारी,आर आई, तहसीलदार, रजिस्ट्रार, को नहीं होगी ऐसा सवाल ही नहीं मगर असल बात तो ऐ है की सबको मलाई मिठाई खाने की जो आदत और परम्परा जो चल गई वह थमने का नाम नहीं ले रहा नगर बेमेतरा जिले के मोहभठ्ठा हल्का पटवारी द्वारा कई जमीन की बिक्री हो गई जिसमें चतुर सीमा का उल्लेख नहीं करने की बात उजागर प्राप्त सूत्रों से पता चला है। साथ ही सिघोरी वार्ड जो रायपुर रोड जाने वाले बाईपास बीएसएनएल आफिस के आस पास जमीन बढ़ने का भी मामला उजागर हो रहा है जिनकी जांच होने पर इस पास की जमीन बढ़ाने की बात भी खुलकर सामने आ रही है। साथ ही बेमेतरा जिला मुख्यालय पर बगैर कालोनाइजर एक्ट के अनुपालन किए बगैर खुले आम जमीन की टुकड़ों में रजिस्ट्री की खेल आखिर कब तक चलेगा और क्या किसी की हिम्मत नहीं या चंद कमीशन में अपना जिम्मेदारी बेच चूके है जिनके कारण कार्यवाही होने से पहले ही मामले पर दोषियों को बचाने राजनीतिक संरक्षण देने वाले दलालों की बोली लगनी शुरू हो जाती है । नगर पालिका परिषद के सीएमओ और नगर के जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों की चुप्पी आम नागरिकों के गाड़ी कमाई का कहीं जरिया तो नहीं …? बेमेतरा जिले के चारों विकासखंड में जमीन दलाली का कारोबार काफी फल फूल रहा है वहीं जिम्मेदार बिचौलियों के इशारे में नाच रहे हैं। यह की जिला मुख्यालय बेमेतरा पहन 22 तहसील व जिला बेमेतरा स्थित निम्नलिखित भूमिः खसरा नंबर 1212/2 रकबा 0.40 एकड/0.161 हे व्यक्तियों के स्वामित्व व अधिकार एवं कब्जे की भूमि पूर्व में थी। 1 दाउद अली पिता इशाक अली 2 लियाकत अली पिता मुमताज अली 3 कादर अली पिता मुमताज अली 4 तैयब अली पिता मुमताज अली 5 बाबर अली पिता मुमताज अली 6 हैदर अली पिता गुमताज अली 7 नादिर अली पिता मुमताज अली सभी निवासी ग्राम बेमेतरा तहसील व जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ का होना स्पष्ट है। उपरोक्त व्यक्तियों ने उक्त भूमि को शिकायतकर्ता के दादा जगदीशलाल पिता स्व. मेलाराम सलूजा के पास दिनाक 19:01 1976 को 2.301/ रूपये में हर हमेशा के लिये विक्रय करके दखल कब्जा भी प्रदान कर दिया तब से शिकायतकर्ता के दादा जगदीशलाल का उक्त भूमि पर कब्जा 50 वर्षों से शांतिपूर्वक चला आ रहा है। उस पर किसी भी विक्रेतागण या उनके उत्तराधिकारियों ने कभी कोई आपत्ति / हस्तक्षेप नहीं किया है।

*विक्रेताओ ने क्रेता शिकायतकर्ता के पक्ष में निष्पादित कर दिया था। परंतु रजिस्टर्ड विक्रय पत्र न हो पाने के कारण नामातरण नहीं हो पाया…अब वही जमीन की हो गई बिक्री*

इस सबंध में एक इकरारनामा भी दिनांक 19.01. 1976 को उपरोक्त विक्रेताओ ने क्रेता शिकायतकर्ता के पक्ष में निष्पादित कर दिया था। परंतु रजिस्टर्ड विक्रय पत्र न हो पाने के कारण नामातरण नहीं हो पाया था। उक्त भूमि के सबध में शिकायतकर्ता के दादा ने न्यायालय श्रीमान् द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश महोदय कनिष्ठ श्रेणी बेमेतरा के न्यायालय में विक्रेतागणो एवं उसके उत्तराधिकारियों के विरूद्ध एक व्यवहार वाद क्र. 93 अ/2025 अपने स्वामित्वाधिकार की एक विक्रय बाबत दिनांक 29.08.2025 की प्रस्तुत कर दिया।

*बिक्री हेतु नकल देने के एवज में हल्का पटवारी द्वारा लाखो रूपये लिये जाने की संभावना…जाँच का विषय… सलूजा*

यह कि मेरे दादा जगदीशलाल के द्वारा हल्का पटवारी बिजेन्द्र वर्मा भूमि की बिक्री नकल देने पर रोक लगाने का निवेदन किया था जिसकी पावती भी पटवारी ने 2107 2025 को दिया था इसके बावजूद हल्का पटवारी विजेन्द्र के द्वारा बिक्री हेतु नकल अवैध रूप से दिनांक 28.08.2025 को जारी कर दिया और बी को ऑनलाइन 27.08.2025 को अपडेट किया गया है। नकल के अनुसार उक्त भूमि की रजिस्ट्री दिनाक 29. 08.2025 को हो चुकी है। बिक्री हेतु नकल देने के एवज में हल्का पटवारी द्वारा लाखो रूपये लिये की संभावना है जो जाँच का विषय है।

यह कि सभी प्रकार बेमेतरा स्थित भूमि खसरा नंबर 1154/497 का काकबा 0.002 190 वर्गफुट परिवर्तित एवं खसरा नंबर 1154/152 का टुकड़ा रकबा 0.001 160 वर्गफीट परिवर्तित् भूमि दीपक पिता किसनवर के नाम से दर्ज थी जिसकी रजिस्ट्री दिनाक 19.11.2025 को किसनचंद वगैरह के नाम से दर्ज थी जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 19/11/2025 को किसनचंद वगैरह गुलाब जैन के नाम पर हुई है। इसके पश्चात् उक्त भूमि कटुकना शेष भाग 1154/497 रकबा 0.009 हे 950 वर्गफुट परिवर्तित् एवं कसरी 147 1154/152 रकबा 0.008 है जो 800 वर्गफुट परिवर्तित् भूमि है जिसकी रजिस्ट्री दिनाक 25 11.2025 को हुई दोनो रजिस्ट्री में क्रेता और विक्रेता समान है। क्रेता और विक्रेता द्वारा बास्तविक तथ्यों को छुपाकर हल्का पटवारी से मिलीभगत कर अवैध रूप से विक्री की नकल तैयार कर रजिस्ट्री कराई गई है।

*क्रेता विक्रेता और हल्का पटवारी व रजिस्ट्रार की मिली भगत होना हो रहा परिलक्षित… उत्सव सलूजा*

यह कि हल्का पटवारी द्वारा श्रेयाश जैन वाले पहले रजिस्ट्री में जानबुझकर भूमि का टुकड़ा करके बिक्री नकल जारी किया गया जिसे मुख्य मार्भ पर स्थित होना दर्शाया गया। पटवारी द्वारा उक्त भूमि के शेष भाग को जिसमें दो मंजिला पक्का मकान जिसकी दूरी 66 फीट को दर्शित् नहीं किया गया जिसके कारण शासन को अनुमानित लाखों रूपये की राजस्व की क्षति हुई। उक्त कृत्य में क्रेता विक्रेता और हल्का पटवारी तथा रजिस्ट्रार की मिली भगत होना परिलक्षित होता है जिसके कारण शासन को लाखो रूपये के राजस्व की हानि हुई है। जो हल्का पटवारी के अवैधानिक कृत्य अष्टावकर को दर्शाता है जो जाँच का विषय है।

*शासन की राजस्व की हानि और हल्का पटवारी को अवैधानिक आय की प्राप्ति… दस्तावेज संलग्न*

यह कि उपरोक्त तीनों रजिस्टर्ड विक्रय पत्र में लगने वाले बिक्री काल हल्का पटवारी द्वारा विक्रेता और क्रेता से मिली भगत कर और कूटरचित कर अवैधानिकि रूप से दस्तावेज तैयार किया गया है जिससे शासन की राजस्व की हानि और हल्का पटवारी को अवैधानिक आय की प्राप्ति हुई है वही हल्का पटवारी के खिलाफ उपरोक्त तथ्यों के आधार पर विस्तृत जाँच कराई जावे साथ ही हल्का पटवारी के उपर कियानीय जाँच कराकर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने बाबत् यह शिकायत प्रस्तुत है।

*बिक्री नकल दस्तावेजों की जांच कर हल्का पटवारी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कराने की लगाई गुहार… उत्सव सलूजा*

खसरा नंबर 1212/2 रकबा 0 40 एक6/0161 के रजिस्ट्री विक्रय पत्र दिनाक 29.08.2025 में प्रस्तुत किये गये विक्री नकल एवं खसरा नंबर 1154/497 का टुकडा रकबा 0.002 190 वर्गफट परिवर्तित एवं खसरा नंबर 1154/152 का टुकडा रकबा 0 0012 150 वर्गफीट परिवर्तित भूमि रजिस्ट्री दिनांक 19.11.2025 तथा 1154/407 रकबा 0.009 950 वर्गफुट परिवर्तित् एव खसरा नंबर 1154/152 रकबा 0.008 है जो 800 वर्गफुट परिवर्तित् भूमि है जिसकी रजिस्ट्री दिनाक 2511 2025 को हुई है जिसमे बिक्री नकल दस्तावेजों की जाँच कर हल्का पटवारी के विरुद्ध जाँच कर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराकर दण्डित कराये जाने की दया हो।

*शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर के शिकायत पर सलग्न किए दस्तावेज...*

1- खसरा नंबर 1212/2 रकबा 0.40 के विक्रय पत्र दिनाक 29.08.2025 की फोटो प्रति।

2-खन 1212/2 रकबा 0.40 का नक्शा एवं पटवारी के रजिस्टर्ड की प्रति

3- खसरा नंबर 1154/497 का दु. रकबा 0.002 है. 190 वर्गफुट परि. एव खसरा नंबर 1154/152 को रकबा 0.001 हैं. 160 वर्गफीट परि. विक्रय पत्र दिनांक 19 11 2025 की फोटो प्रति।

F 1154/497 रकबा 0.009 हे 950 वर्गफुट परिवर्तित् एवं खसरा नंबर 1154/152 रकबा 0.008 है जो 800 वर्गफुट परि का विक्रय पत्र दिनांक 25

11.2025 की फोटो प्रति ।

5 कलेक्टर गाईड लाइन वर्ष 2025-26 की प्रति ।

6 इकरारनामा दिनाक 19.01. 1976 की फोटो प्रति।

7- आवेदन बिक्री नकल देने पर रोक लगाने बाबत् 21.07.2025 की फोटो प्रति। खसरा नंबर 1212/2 रकबा 0.40 का बी. 1. खसरा दिनांक 23.10.2024 एवं नक्शा का उल्लेख किया है।

*एक नज़र में…क्या कहते हैं जिम्मेदार…*

*बाईट-1-*

*गम्भीर विषय है इस विषय को लेकर मैं सांसद महोदय को कुछ अधिकारीयों की मनमानी के सम्बन्ध में अवगत करा दिया हूं जल्द कार्यवाही होगी*

*विजय सिन्हा,अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा*

*बाईट-2-*

*मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। और कुछ हुआ होगा तो मुझे जानकारी नहीं है। मैं जनवरी 2024 से सिघौरी हल्का का जिम्मा संभाल रहा हूं।* 

*मेघनाथ वर्मा, हल्का पटवारी सिघौरी, बेमेतरा*

*बाईट-3-*

*नकल मेरे किसी को नहीं दिया गया है। ऐसे भी जमीन बिक्री हेतु नकल की बाध्यता शासन ने हटा दिया है। इस विषय पर एस डी एम साहब ने भी निर्देश जारी किया है। हमने सिर्फ आवास एवं आबादी रहवासी स्थलों का ही नकल दिया गया है। रही बात चतुर सीमा की बात तो जब नकल दिए ही है जो नकल दिए भी होगे वो फर्जी होगा। मेरे द्वारा किसी को भी नकल नहीं दिया गया है। मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की नकल में ऐसा पाया जाता है उसके लिए शासन प्रशासन जो कार्यवाही करें मैं तैयार हूं।*

*गोपी मांडले, मोहभठ्ठा हल्का पटवारी….*

*बाईट-4-*

*फोन पर सम्पर्क करने पर एक घंटे में मिलता हूं कह सिर्फ अपना समय व्यतीत कर रहे हैं साथ अपना पक्ष नहीं रखना चाह रहे हैं।

*विजेन्द्र वर्मा,हल्का पटवारी 22, बेमेतरा*

*बाईट-5-*

*रजिस्ट्री के लिए किसी भी प्रकार की नकल की जरूरत नहीं है। भूईया पोर्टल पर सभी उपलब्ध है। विजेन्द्र वर्मा हल्का पटवारी की जो बेमेतरा श्रीराम भूमि बिक्री की जानकारी आपके माध्यम से हमें हो रहा है ऐसे भी हल्का पटवारी के खिलाफ जांच चल रहा है जिनकी जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर हमारे पास आ जाएगा जांच में जो निकलकर आएगा उसी के मुताबिक कार्यवाही होगी।*

*प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर बेमेतरा*

*बाइट -6-*

मैंने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत कर हल्का पटवारी विजेन्द्र वर्मा के द्वारा जो कारनामे किए हैं जिसमें सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान करने की नीयत साफ साफ है। वहीं माननीय न्यायालय में लम्बित जमीन मामले की बिक्री नकल ना देने की आवेदन दिया गया था। उसको बावजूद भी बिक्री नकल देना और एक ही जमीन की दो अलग अलग नकल देकर शासन प्रशासन को गुमराह करते हैं जमीन बिक्री करने वाले हल्का पटवारी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की आग्रह जिला कलेक्टर बेमेतरा से किया हूं जिस विषय पर जांच चल रही है वहीं अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को सात दिवस के भीतर जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही है। सभी दस्तावेज की कापी शिकायत पर संलग्न कर दिया हूं जिससे जांच करने में सहायक है।

*उत्सव सलूजा,शिकायतकर्ता बेमेतरा*

Leave a Comment

और पढ़ें