वार्षिकोत्सवः शिक्षित और जागरूक व्यक्ति ही देश की असली पहचान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वार्षिकोत्सवः शिक्षित और जागरूक व्यक्ति ही देश की असली पहचान।

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदगांव में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच आनंदगांव चंद्रकिरण नायक, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड प्रहलाद रजक, अध्यक्ष भाजपा भिंभौरी मंडल सूर्यकांत नायक, जनपद सदस्य सरोज यादव, उपसरपंच तिलोषमा धीवर सहित शाला के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ शामिल रहे। पूर्व विधायक चंदेल ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलकूद में सहभागिता का संदेश दिया।

 

सरपंच चंद्रकिरण ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित सहभागिता के महत्व को समझाया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सूर्यकांत ने खूब पढ़बो, खूब बढ़बो का नारा देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले ओम यदु को ट्रेकशूट एवं थर्मस देकर सम्मानित किया गया। जंबूरी स्काउट-गाइड में शामिल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ईको क्लब के श्रेष्ठ सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य तारकेश्वर साहू ने डिलेश कोसले को बेस्ट छात्र का पुरस्कार स्मृति चिन्ह एवं ₹1100 के साथ प्रदान किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का संचालन सी.के. साहू एवं मनोज वर्मा ने किया।

————————————-

80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र सम्मानित हुए

————————————–

कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मनोज कुमार वर्मा, व्याख्याता ने अपने पिता स्व. पुनऊराम वर्मा की स्मृति में कक्षा 12वीं के किरण वर्मा (88.4%), संगीता यादव (88.2%) तथा कक्षा 10वीं की दिव्या ध्रुव (90%), दुष्यंत यादव (84%) एवं लीला (82%) को 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी।

इसी कड़ी में श्रीमती नेहा गुप्ता व्याख्याता के द्वारा दसवीं कक्षा में गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका लीला को नकद 500 रुपए प्रदान किया गया।

विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती बी. मांडले मैडम के द्वारा वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों को पचास-पचास रुपए आशीर्वाद एवं प्रेरणा स्वरूप प्रदान किया गया।

—————————————

 

 

 

—————————————

विदाई समारोह का आयोजन

————————————— कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए सफल प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका श्री भागवत प्रसाद बानी का रहा। सभी विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित रहें। 

विदाई समारोह के अंतिम में प्रत्येक वर्ष की भांति बानी परिवार की ओर से स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2026 की घोषणा की गई।

पूर्व पंद्रह वर्षों से लगातार अंग्रेजी क्लब की ओर से। बानी सर के सौजन्य से। Student of the year award कक्षा नवमी में प्रवेशित नन्हे मुन्ने बच्चे जो चार साल इस विद्यालय में अपने प्रतिभा का परचम लहराते हैं।

विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। जिला और राज्य से आदेशीत गतिविधियों में अपनी महती भूमिका निभाते हैं।

खेल, स्काउट एंड गाइड, शिष्टाचार और सदाचार, अनुशासन और समर्पण, सांस्कृतिक और सामाजिक जन-जागरूकता में सहयोग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता रहा है।

आज इसी कड़ी में पुनः विद्यालय से तीन बेस्ट स्टूडेंट का चयन किया गया है।

 

इस सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बालिका माधुरी सिन्हा (कक्षा 12वीं) रहीं।

इस वर्ष पचास विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के रूप में इन्हें चयनित किया गया।

नृत्य कौशल, सामाजिक जन-जागरूकता, गाइड के रूप में सेवा, विद्यालयीन प्रत्येक गतिविधियों में ऑलराउंडर रही। 

अंग्रेजी क्लब की मार्गदर्शक के रूप में कार्य किया, चुनाव ड्यूटी में सुबह से शाम तक आनंदगांव के मतदाताओं की सेवा की।

एक गणितज्ञ के रूप में इन्होंने सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रुची से स्थान बनाया।

सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर…स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2026 अवार्ड प्राप्त की।

दूसरे स्थान पर बिरेंद्र कुमार (कक्षा 12वीं) रहें जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन में स्काउट के रूप में प्रातः सात बजे से लेकर शाम के छः बजे तक मतदाता केंद्र में मतदाताओं के सेवा में तत्पर रहें।

विद्यालय के प्रत्येक गतिविधियों में इनका योगदान रहा अनुशासन और समर्पण से यह सम्मान के हकदार बने। इस सूची में तीसरे स्थान पर तन्नूरानी (कक्षा 12वीं) रही जिन्होंने अपनी मेहनत, शिक्षण कौशल, शिष्टाचार और सदाचार,अनुशासन से विद्यालय के समस्त शिक्षकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

——————————————————————————

विशेष योगदान – समस्त विद्यालय के शिक्षकों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन उत्साह के साथ किया।

स्वल्पाहार की व्यवस्था श्री मदन लाल साहू के देख-रेख में किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती अर्चना दीवान एवं श्रीमती दामिनी साहू ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने में विशेष योगदान दिया।

भारती सर और टंडन सर वित्तीय व्यवस्था में सहयोग प्रदान किए।

डीजे एवं म्यूजिक में विशेष योगदान पुनीत साहू सर और पंकज वर्मा सर का रहा।

इस तरह इस वर्ष वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन में समस्त शिक्षक स्टाफ ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Leave a Comment

और पढ़ें