आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…
न्यूज़ स्टोरी बेमेतरा @ छत्तीसगढ़ – आज विगत दिनांक 26दिसम्बर 2025 को ग्राम पेंड्री गोढ़ी थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा निवासी भाई सूर्यदेव घिवरे पिता सुखदेव घिवरे,टेकचंद टंडन पिता छेदी लाल टंडन को नारायण वर्मा चेतन राजपूत कुलदीप राजपूत व उनके अन्य साथियों के द्वारा जान से मारने की नीयत से 3 घंटे तक बंधक बनाकर गंदी-गंदी जाति गत गाली गलौज करते हुए लगातार मार पीट करते रहे जिसकी शिकायत नवागढ़ थाना में किए उपरांत नवागढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ़ 28 दिसम्बर2025 अपराध भी दर्ज किया गया लेकिन आज दिनांक तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुए जिससे आरोपी के द्वारा पीड़ित परिवार को धमकियां दिया जा रहा है और नवागढ़ थाना एवं उच्च अधिकारियों का संरक्षण की धमकियां भी देते है जिससे आप जन मानस के मन में पुलिस के प्रति भरोसा उठाते जा रहा है ऐसे अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करे एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज समस्त सतनामी समाज एवं अम्बेडकर सेना ने बस स्टैंड नवागढ़ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।










