रजिस्ट्री कार्यालय पर थोड़ा गौर करो साहब… सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान कैसे पहुंचा रहे जिम्मेदार…*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रजिस्ट्री कार्यालय पर थोड़ा गौर करो साहब… सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान कैसे पहुंचा रहे जिम्मेदार…*

 

*जिला प्रशासन के बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले जवाबदार अफसर पर आखिर कब होगी कार्यवाही*

 

 

 

*एक स्थान पर विगत तीन वर्षों से जमे अधिकारियों पर मेहरबानी का राज क्या..? आखिर क्यों नहीं हो रही तबादला..? बेमेतरा जिले में भय भ्रष्टाचार चरम सीमा लांघ रही आखिर सुधार होगा कब..?*

 

 

 

न्यूज़ स्टोरी @ बेमेतरा छत्तीसगढ़ एक नजर बेमेतरा जिले में हो रहे जमीन रजिस्ट्री एवं उन जिम्मेदार अफसर की जवाबदारी की हकीकत पर और कितना पर्दा… क्या अखबारों के स्याही के जगह पत्रकार आम जनता की खून के आंसू के स्याही बनकर लिखेंगे तभी यकीन होगा कि किस तरीके से एक जवाब दार पद पर बैठकर एक ही जमीन को दो टुकड़ों में कर सरकार को लाखों रुपए की रजिस्ट्री शुल्क का नुक़सान पहुंचाने का काम जिम्मेदार अफसर ने किया है। वहीं अपनी विशेष कमाई का जरिया बना तो नहीं लिया । शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ता न्याय की उम्मीद जिला प्रशासन से लगाए हैं। वहीं ऐसे लापरवाह और जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होगी यह एक बड़ा सवाल है क्या जिला में प्रशासनिक पदों में बैठे जिम्मेदारों की जिम्मेदारी नहीं बनती की जिले में क्या हो रहा है…? क्या चल रहा है..? इसका पता कैसे लगा लगाया जा सके..? कौन क्या कर रहा है..? कौन अपनी जिम्मेदारी से विमुख होकर के गैर संवैधानिक तरीके से नियम कानून को ताक में रखकर आम जनता व सरकार को कैसे नुकसान पहुंचा रहे हैं..? आप उसे मामले में लीपापोती का खेल चल रहा है क्या ऐसे दोषियों को बचाने का ठेका ले रखे है । 

 

*एक नज़र इस पर भी विचार करें…*

 

*पंजीयन शुल्क की रसीद पंजीयन के पश्चात क्यों नहीं दी जा रही..?* 

 

*दस्तावेज भी पक्षकारों को समय पर वापस क्यों नहीं किया जा रहा..?* 

 

 

*ड्यूटी मुख्यालय छोड़कर जिले से बाहर कैसे कर रहे आना जाना..? क्या ऐ बड़ी लापरवाही नहीं है..?*

 

 

*जिला के बड़े पदों पर आसीन अफसरों को लिखित शिकायत देने पर ही कार्यवाही करेंगे क्या..? उनकी जिम्मेदारी नहीं की कौन से विभाग में क्या लापरवाही हो रही हैं…?*

 

बेमेतरा जिले में सैकड़ो रजिस्ट्री हुई जिसमें क्यों मामले और उजागर हो सकते हैं सिर्फ ऐसे जवाबदार अधिकारी जो निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बिना लोग लालच के यदि बखूबी से जांच करें तो भ्रष्टाचार्यों की पूरी पोल सामने आ जाएगा और बड़े चेहरे भी बेनकाब हो जाएंगे शासन प्रशासन से विशेष निवेदन कैसे मामलों पर त्वरित निर्णय और दोषियों पर कड़ी से कड़ी लगाम लगाने की जरूरत है। 

 

 

*समय पर ड्यूटी ना आते ना जाने…मगर वेतन चाहिए पूरा..जनता भले ही काम खराब कर दफ्तरों के जिम्मेदारों के आने की प्रतीक्षा करें*

 

*शिकायत मिलने के बावजूद भी कार्यवाही के नाम पर महज पीलापोती का खेल*

 

 

सरकार की कुछ नुमाइंदे अपनी जिम्मेदारी का ग़लत इस्तेमाल कर गैर जिम्मेदार आना हरकत जिले को बदनाम करने में लगे हुए हैं। जिनका पूरा श्रेय जिला के कुछ बड़े पदों पर बैठे जिनको सरकार द्वारा राजस्व बढ़ाने का जिम्मा है वहीं राजस्व नुकसान कर सरकार को लाखों का नुक़सान पहुंचाए ऐसे में ऐसे जवाब दार को किस लिए जिले में रखा गया है। भला ऐसे में राजस्व की बढ़ोतरी कैसे हो पाएगी उनके कारनामे पर अब कौन दे रहा सह..? बेमेतरा जिले में जमीन रजिस्ट्री के 3 वर्षों की निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके और उनके चेहरे पर्दे से बाहर लाया जा सके ताकि भविष्य में इस तरीके से लापरवाही बरतने से पहले ही सुधर जाए । 

सरकार से जितना मिलता है उसके बावजूद भी सरकार के साथ बेईमानी करने वाले लोगों पर आखिर कब होगी कार्यवाही एक ही जमीन के दो अलग-अलग बिक्री कर सरकार को रखो रुपए का राजस्व नुकसान करने वाले की आखिर कब तक शाह का खेल चलता रहेगा हाल ही में लीपा पोती का मामला की जानकारी हमें गुप्त सुत्रो से पता चला रहा है क्या ऐसे दोषियों को बचाया जाएगा और भविष्य में और बड़ी भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए उनको पनाह तो नहीं दिया जा रहा यह एक बड़ा सवाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें