*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित*

 

*बेमेतरा 26 फरवरी 2026:-* जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पदमाकर की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की वर्तमान प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बाल विवाह की रोकथाम हेतु ग्राम स्तर पर सतत निगरानी, जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजरों एवं संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से विवाह सीजन के दौरान सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध मामलों की त्वरित सूचना देने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल हस्तक्षेप सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

                       सीईओ ने निर्देशित किया कि स्कूलों, पंचायतों एवं ग्रामीण समुदाय के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। किशोरी बालिकाओं के पंजीयन, उनके स्वास्थ्य परीक्षण तथा शासकीय योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों—जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, महिला समूहों एवं युवाओं—की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

अंत में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य को साकार किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें