26/02, 9:56 pm] जगदिश घृतलहरे सुघ्घर गांव अखबार: *सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की एक दिवसीय बैठक संपन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[26/02, 9:56 pm] जगदिश घृतलहरे सुघ्घर गांव अखबार: *सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की एक दिवसीय बैठक संपन्न*

 

पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार, सभी पदाधिकारी रहे उपस्थित

सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 26 फरवरी 2026, गुरुवार को एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बंजारे की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों ने समारोह की तिथि, स्थान, अतिथियों के आमंत्रण और आयोजन संबंधी जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश सचिव श्रवण कुमार घृतलहरे एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश घृतलहरे ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। संरक्षक भागवत पात्रे ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डोमन बंजारे, विनोद नवरंग, सत्रोहन बंजारे, नंदकुमार राजपूत, केधारनाथ बरेड, धरम वर्मा, लता गुप्ता, अनुराधा राव, चंद्रवती बंजारे एवं समीर बंजारे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार सम्मान समारोह को भव्य एवं गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

[26/02, 10:18 pm] जगदिश घृतलहरे सुघ्घर गांव अखबार: *बिलासपुर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।* 

 

 *बिलासपुर ( सुघर गांव )।* न्यायधानी के महंतबाड़ा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने शिरकत की, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

 

 *प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति* 

 

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश संरक्षक भागवत पात्रे, प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ बरेठ, प्रदेश सचिव श्रवण घृतलहरे, प्रदेश संयुक्त सचिव शत्रुहन बंजारे, और प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश घृतलहरे उपस्थित रहे,इसके अलावा, डोमन बंजारे (जिला सचिव बेमेतरा), नंदकुमार राजपूत, चंद्रवती बंजारे, लता गुप्ता, अनुराधा राव, विनोद नवरंग और धरम वर्मा सहित कई सक्रिय सदस्य भी शामिल हुए।

 

 *बैठक के मुख्य बिंदु* 

 

 *संगठन विस्तार* छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर महासंघ का विस्तार करने पर सहमति बनी,पत्रकारों के हित में किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों और सम्मेलनों की योजना साझा की गई।

 

 *पत्रकार सुरक्षा* कार्यक्षेत्र में पत्रकारों को आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण पर गंभीर चर्चा हुई।

सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की।

 

 *कार्यशैली* एक नजर

सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों के लिए समर्पित एक सशक्त मंच है। इसकी कार्यशैली निम्नलिखित स्तंभों पर आधारित है जैसे –

 

 *एकजुटता और भाईचारा* यह महासंघ ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है, ताकि संकट के समय सभी एक साथ खड़े रह सकें।

 

 *पत्रकार कल्याण* संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा करना और उनके सामाजिक व आर्थिक हितों के लिए शासन-प्रशासन से संवाद करना है।

 

 *संवैधानिक मर्यादा* महासंघ पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से संचालित होता है, जहाँ प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य की राय को महत्व दिया जाता है।

 

 *निष्पक्ष कार्यप्रणाली* फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को आने वाली कानूनी या प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन त्वरित रूप से सहयोग प्रदान करता है।

 

 *नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा*

 

 संगठन अपने सदस्यों के बीच सत्यनिष्ठ और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यशालाएं और चर्चाएं आयोजित करता रहता है।

Leave a Comment

और पढ़ें