*होली के रंगों में सराबोर हुआ* *पलारी:* *अधिकारियों-कर्मचारियों ने* *मनाया भव्य होली मिलन* *समारोह* 
पलारी – होली के पावन अवसर पर पलारी ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भव्य होली मिलन समारोह स्थानीय शिक्षक सदन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा बढ़ाना और रंगों के पर्व के माध्यम से एकता व सौहार्द का संदेश देना रहा।
यह आयोजन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पलारी, प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ तथा समस्त शिक्षक संवर्ग ब्लॉक इकाई पलारी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा और खंड चिकित्सा अधिकारी पंकज वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी एकता का संदेश दिया।
अपने संबोधन में नरेश वर्मा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व लोगों को पुराने मतभेद भुलाकर नई शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। वहीं पंकज वर्मा ने भी सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान नरेश वर्मा और शिक्षक छन्नू ध्रुव की नगाड़े की थाप पर माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। वहीं राजेश कन्नौजे, प्रकाश कुमार सेन और कृष्ण कुमार फेकर द्वारा प्रस्तुत होली गीतों ने समारोह में रंग जमा दिया। इस अवसर पर शिक्षिका कविता सरसिंहा का जन्मदिन भी केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
*संवाददाता: तुलसी साहू*










