जीवन रेखा फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीवन रेखा फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

छत्तीसगढ़ –  आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को जीवन रेखा फाउंडेशन द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत सामुदायिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से FSW, MSM, TG एवं माइग्रेंट जैसे हाई रिस्क ग्रुप व्यक्तियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP-5) के अंतर्गत निर्धारित 95-95-95 लक्ष्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एचआईवी एवं एड्स के फैलने के चार प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) के संबंध में जानकारी दी गई तथा निरोध (कंडोम) के नियमित एवं सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने हेतु हाई रिस्क ग्रुप के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिससे जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचा। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या, परामर्श एवं काउंसलिंग के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

डॉ. अमृतलाल रोहडेलकर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा) रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में

श्री शांतनु निपाने (ट्रेनिंग ऑफिसर, CGSACS),

श्री पौराणिक नायक (आईसीटीसी काउंसलर, बेमेतरा),

श्री विनेश्वर जायसवाल (एसटीआई काउंसलर, बेमेतरा),श्री अभिषेक राजपूत (आईसीटीसी काउंसलर, साजा)एवं साजा लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जीवन रेखा फाउंडेशन केश्री प्रतीक पाठक (परियोजना निदेशक),डॉ. विकास मेश्राम (परियोजना प्रबंधक),श्री भुनेश्वर गेंदले (निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी),काउंसलर – आशा चेलक, मिकेश मानिकपुरी,ओआरडब्ल्यू – महेश चतुर्वेदी, ललेश्वरी साहु, हीना साहु, डालिमा सोनी, नीलम पारधी, नीरज सेन, तारिणी वर्मा, शकुंतला मंडले, नकुल यादव, बसंत टंडन, ईश्वरी मंडली, रुक्मणी बघेल सहित डॉ. कुश साहु एवं अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में जीवन रेखा फाउंडेशन के परियोजना निदेशक श्री प्रतीक पाठक द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा संस्था के डायरेक्टर प्रतीक पाठक द्वारा की गई ।

Leave a Comment

और पढ़ें