*हकिकत देख शर्माते क्यों हो साहब… जिम्मेदारी को स्वीकार कर सुधार करवाओ…*
*ऐसा लगता है की जन सेवक को जनता की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं*
न्यूज़ स्टोरी @ बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस अधिक्षक लगातार आम सड़कों पर जागरूकता हेतु सड़कों पर पुलिस के जवाब दार कर्मचारी सड़क से लेकर गांवों के हाट बाजारों व जिले के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सड़क सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं किन्तु दूसरी ओर प्रशासनिक पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों की कारनामे की हकीकत तस्वीर को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपको बता दूं कि राज्य मार्ग 30 का यह सफर जो राहगीरों के लिए मौत की सफर से कम नहीं है आपको बता दूं कि बेमेतरा के मुख्य मार्ग नंदवाना आरा मील के ठीक सामने और किंग महल के मध्यम सड़क पर गड्डे का मंजर देखने को मिला इस बात को हमारे संवाददाता ने बड़ी ही प्रमुखता से प्रकाशित भी किया किंतु फिर भी सुधार करने के बजाय सिर्फ एक ब्रेरीगेट लगाकर हादसे से बचाना चाहते हैं और आ बैल मुझे मार वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है मानो रफ्तार से और बड़ी हादसों को आमंत्रित करा रहे हैं। यह एक बड़ा सवाल है एक ओर पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट पीडब्ल्यूडी बेमेतरा की भ्रष्टाचार की खुली पोल में जवाबदार लोगों की हकिकत उजागर तो हो ही गया है आपको बतलाने की जरूरत ही नहीं है किंतु बड़ी दुर्भाग्य का विषय है की सैकड़ों, हजारों राहगीरों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुधार करने में ना जाने और कितने वक्त लगाएंगे यह बड़ी चिंता का विषय है। जवाबदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी से कोई लेना-देना नही, आवागमन करने वाले लोग हादसे का शिकार हो जायेगा तब भी इससे भी कोई ताल्लुकात नहीं है। ऐसे बेपरवाह जिम्मेदार अफसर पर त्वरित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि आने वाले हादसों से भी बचा जा सके और बड़े भ्रष्टाचार से बचाया जा सके बेमेतरा की गौरव की रक्षा और आर्थिक सुरक्षा की जिम्मेदारी आम नागरिकों की होनी चाहिए ऐसे जिम्मेदार अफसरों का जिला मुख्यालय में रहना भय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

*पत्रकार ने दिखाया दर्पण और पूछा जागरूकता के नाम पर दिखावे का खेल आखिर कब तक चलेगा*
सड़क सुरक्षा माह सत्र 2026 समापन समारोह में पहुँचे मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों कों जागरूकता होने का संदेश तो दिया… लेकिन एक तरफ देखा जाये तो जिला मुख्यालय व बेमेतरा विधानसभा के मुख्य मार्ग NH नेशनल कवर्धा रोड चौपाटी के सामने जो प्रति दिन हजारों लोगों व छोटी बड़ी वाहनों का आवागम होने वाले सड़के कि एक छोटा सा गड्डा 15 दिन बित जाने के बाद भी सुधार नही हों पाना यह एक बेमेतरा जिला के लिए बड़ी सवाल है…
एक कार्यक्रम के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर पानी जैसे बहा तो देते है लेकिन सड़के पर एक हजार रुपये खर्च कर सुधार नही करा पाते है और ब्रेरीगेट लगाकर हादसे से लोगों कों बचाने का प्रयास करते…यह कैसा है सड़क सुरक्षा का जागरूकता पूछता है बेमेतरा जिला मुख्यालय व बेमेतरा विधानसभा का जनता..?










