छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री व्यास पाठक के हाथों कमान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री व्यास पाठक के हाथों कमान...*

*बेमेतरा जिलाध्यक्ष उमाशंकर दिवाकर ने अपने उपाध्यक्ष तोमेश्वर खरे के साथ रायपुर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यास पाठक जी को दी बधाई

*पत्रकार जगत में खुशी की लहर, संगठनों और पत्रकारों ने जताया हर्ष*

न्यूज़ स्टोरी @ रायपुर – छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार श्री व्यास पाठक की नियुक्ति से प्रदेश के पत्रकार जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है। उनकी नियुक्ति को पत्रकार हितों की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। श्री पाठक लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते रहे हैं।

 

श्री व्यास पाठक के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय अमर स्तम्भ अखबार के स्टेट ब्यूरो चीफ श्री गणेश तिवारी,उमाशंकर दिवाकर बेमेतरा जिलाध्यक्ष, तोमेश्वर खरे जिला उपाध्यक्ष ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री पाठक का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकारों के प्रति समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

गणेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं, ऐसे समय में श्री व्यास पाठक जैसा अनुभवी और संघर्षशील नेतृत्व संगठन को प्राप्त होना पूरे प्रदेश के पत्रकारों के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए और अधिक सशक्त रूप से कार्य करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री पाठक हमेशा से पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते रहे हैं और संगठन के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास करते रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के पत्रकारों के बीच समन्वय और मजबूती बढ़ेगी।

श्री व्यास पाठक की नियुक्ति के बाद प्रदेश भर के पत्रकारों, मीडिया संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं काफी प्रभावित हुए और बधाईयां देने सोशल मीडिया एवं स्वयं पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें