लावातरा में गुरु घासीदास जयंती हर्षोल्लास से गुरु खुशवंत साहेब जी की मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लावातरा में गुरु घासीदास जयंती हर्षोल्लास से गुरु खुशवंत साहेब जी की मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न…

 

 

 

न्यूज़ स्टोरी बेमेतरा छत्तीसगढ़ – विकास खण्ड बेमेतरा अंतर्गत ग्राम लावातरा चमारी में गत दिवस परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री खुशवंत साहेब जी कैबिनेट मंत्री तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, विशिष्ट अतिथि अनुप कुर्रे राजमहंत सतनामी समाज ग्राम खपरी , श्रीमती मालती जोहन साहू जनपद पंचायत सदस्य बेमेतरा , श्रीमती बालकुमारी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य बेमेतरा, कुलेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत लावातरा उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के मालगुजार रजनीश तिवारी जी ने की।

अतिथियों द्वारा जैतखाम की पूजा अर्चना कर व बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।

दूर दराज से पहुंचे पंथी पार्टियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का बखुबी कार्यक्रम पेश की।  

इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री जी ने ग्राम लावातरा में सतनाम भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हेतु आश्वासन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ गोकुल बंजारे चंदन व डॉ प्रकाश भारती बेमेतरा ने किया। इस अवसर पर रजककार आयोग अध्यक्ष प्रहलाद रजक, ठाकुर प्रसाद जोशी, कुर्रे जी,भंडारी नेमन दास, गायक पुकेश्वर टोन्ड्रे चाचा भतिजा , पंडित पलटु दास घृतलहरे, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सुशील कुमार बैनर्जी,लक्षमी नारायण, डॉ देवनारायण बैनर्जी, अश्विनी कुमार बैनर्जी प्रधानाध्यापक, प्रेम दास मांडले, रामकुमार कोशले, चंद्रिका सोनवानी, बंशीलाल मारकंडेय, सहित ग्रामवासी , बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। रात्रि में माटी हमर मितान सांस्कृतिक कार्यक्रम रामबिलास खुंटे जिला जांजगीर चांपा की शानदार प्रस्तुति दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें