*भाजयुमो – नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू का पखांजूर में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह*

न्यूज़ स्टोरी पखांजूर छत्तीसगढ़ - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू का आज पखांजूर मंडल में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
आज शाम पखांजूर के नया बाजार स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह दिखा। जैसे ही जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू पखांजूर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान श्री साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल पखांजूर के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत सभी मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस स्वागत समारोह को सफल बनाया।”










