राजनीतिक गलियारों में लुपेश मारकंडे का बढ़ा कद, उपसरपंच संघ के प्रदेश सचिव बने…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनीतिक गलियारों में लुपेश मारकंडे का बढ़ा कद, उपसरपंच संघ के प्रदेश सचिव बने

नवागढ़ – प्रदेश की पंचायत राजनीति में लुपेश मारकंडे को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लुपेश मारकंडे को उपसरपंच संघ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद मारकंडे के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। माना जा रहा है कि प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से वे पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संगठन को मजबूत करने और उपसरपंचों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मारकंडे ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रदेशभर के उपसरपंचों को एकजुट कर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

लुपेश मारकंडे की नई जिम्मेदारी को लेकर समर्थकों ने इसे पंचायत राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा है।

Leave a Comment

और पढ़ें