जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन… विधायक सहित 2266 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन… विधायक सहित 2266 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी…

 

 

 

न्यूज़ स्टोरी@ गौरेला छत्तीसगढ़ -जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विधायक सहित 2266 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी

मनरेगा बचाओ एवं

धान खरीदी की अवधि बढ़ाई जाने का दिया ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी ने गौरेला के सेमरा तिराहे पर प्रदर्शन किया जिसमें विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव,पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय,पूर्व विधायक मरवाही के के ध्रुव,जिला अध्यक्ष श्रीमती गजमती भानु सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामित रहे । धरना प्रदर्शन स्थल पर धान के बोरी को रख कर सरकार की नीतियों का विरोध किया।कलेक्टर के कार्यालय के घेराव की पूरी कोशिश की गई पर पुलिस ने बेरिकेट के पास ही रोक लिया पुलिस से झूमा झटकी भी देखी गई धरना प्रदर्शन में 2266 कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी भी हुई

कार्यक्रम में सरकार की नीतियों के विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, वहीं भूतपूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस विजय केसरवानी ने भी वर्तमान साय सरकार को जमकर कोसा मोदी के नीतियों को गलत ठहराया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजमती भानु ने भी सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए मनरेगा का नाम बदलने एवं धान खरीदी के संबंध में सरकार को जम को कोसा ,मनरेगा बचाओ एवं धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की बात की ,ज्ञापन सौंपा गया

Leave a Comment

और पढ़ें