यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे…
न्यूज़ स्टोरी @ रायपुर छत्तीसगढ़ : अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. शुभांशु शुक्ला नवा रायपुर में प्रोजेक्ट __ अंतरिक्ष संगवारी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में आयोजित था.प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का शुभारंभ
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने यहां एप्रोन क्लीन रूम गियर्स के साथ स्पेस क्वॉलिफाइड क्लीन रूम को देखा. कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने उपग्रह प्रयोगशाला का उद्घाटन भी इस मौके पर किया. शुभांशु शुक्ल ने छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के भीतर बनाए गए सूचना डेस्क, VR जोन, ग्राउंड स्टेशन, मिशन कंट्रोल सेंटर, गैलरी और अंतरिक्ष यात्री सूट के बारे में छात्रों से चर्चा की. इस मौके पर शुभांशु शुक्ला ने बच्चों की जिज्ञासा से जुड़े सवालों का बड़ी ही सहजता के साथ जवाब भी दिया.
बच्चों से बातचीत के दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा, जब मैं अंतरिक्ष में था तब वहां से भारत और पृथ्वी को देखना एक अलग तरह का अनुभव था. कैप्टन ने बताया कि धरती बड़ी ही सुंदर वहां से नजर आती है. बच्चों से बातचीत करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस धरती और इस पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए. बच्चों से अपील करते हुए कहा कि यहां से जाने के बाद जिसे भी मौका मिले उसे एक पौधा जरुर लगाना चाहिए. कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि धरती और पर्यावरण की रक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है.स्कूली छात्रों के बनाए मॉडल्स को भी कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने देखा और उसे बनाने वाले बच्चों की तारीफ की. सीएम ने कहा कि हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि अंतरिक्ष यात्री और मिशन गगनयान के सहयोगी रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रायपुर आए हैं. सीएम ने कहा कि हमारे बच्चे काफी होनहार हैं. शुभांशु शुक्ला से मिलकर हमारे बच्चों का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है.










