*सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) में 946 वीं रैंक हासिल कर संजय डहरिया बना आईएएस*

रायपुर छत्तीसगढ़ – जिला महासमुन्द के छोटे से गांव बेलटुकरी (तुमगांव) निवासी संजय डहरिया पिता लखनलाल डहरिया ने देश की सबसे कठीन सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) उत्तीर्ण की जिसमें 946 वीं रैंक प्राप्त की है। प्राथमिक शाला से होनहार छात्र रहे जिनकी 6 से 12 तक की पढ़ाई रायपुर के नवोदय विद्यालय में हुआ जहां 12 के टापर रहें। वे डाक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे और पहली बार में डेंटल सीट में नाम भी आ गया परंतु वे एमबीबीएस बनने की चाह रख रहे थे लेकिन कुछ लोगों के सलाह से शिक्षाकर्मी बन गये और यही से एक नौकरी छोड़ दुसरी नौकरी करते बढ़ते गए। महासमुंद के पोस्ट मास्टर से एसबीआई के नौकरी छोड़कर युपीएससी की तैयारी में जुट गए स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी हार नहीं मानी और आज अंततः वे अपने इच्छाशक्ति धैर्यता कठिन परिश्रम से युपीएससी के परीक्षा परिणाम में सफल हुए। श्री संजय डहरिया जी अभी रायपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी में कड़ी मेहनत किए हैं। और उनके कठिन सफर को उनके परिवार के साथ बहुत नजदीक से समझने का अवसर श्री बेदराम गिलहरे जी श्री दिनेश बंजारे जी के साथ मुझे भी प्राप्त हुआ।शुभकामनाओं के साथ आपके आईएएस में जगह मिल जाने की कामना करता हुं।*
*रेखराज बघेल*
जिलाध्यक्ष सर्व अजा समाज
जिला सचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद ने दी मीडिया को जानकारी।










