*भीषण सड़क हादसा सब और ट्रेलर पर जबरदस्त टक्कर देख के रूह काप जाए…*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भीषण सड़क हादसा सब और ट्रेलर पर जबरदस्त टक्कर देख के रूह काप जाए…*

 

 

 

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने पैसेंजर बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि तभी सिमगा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई।

घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें