*धमनी के स्कूल में देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*धमनी के स्कूल में देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा*

*सरपंच नेत राम मधुकर ने किया ध्वजारोहण, बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस*

सक्ती – ग्राम पंचायत धमनी स्थित शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला, इंदिरा आवास धमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। तिरंगा फहराते ही विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

मुख्य अतिथि सरपंच नेत राम मधुकर ने फहराया तिरंगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच नेत राम मधुकर ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बच्चों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजय केसी, सरपंच प्रतिनिधि दीपक मधुकर एवं उपसरपंच युवराज साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पंच सम्मेलाल मधुकर, लक्ष्मी प्रसाद बंजारे, भगवान दास धीरेहे, भरोस मधुकर, श्रीमती गायत्री महंत, श्रीमती अनिता बंजारे, श्रीमती फुलेश्वरी मधुकर सहित पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा मधुकर, सहायिका तुलसी खटर्जी, घुराई बाई महंत, धरमीन बाई, रोहित कोयल, जगदीश खूंटे, प्रदीप कुमार खटर्जी, कयादास महंत, दुखु बंजारे, गेंद राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रधान पाठक ने बच्चों को दिलाया राष्ट्रहित का संकल्प

विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती रूपा बंजारे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि नेत राम मधुकर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।बच्चों और ग्रामीणों के उत्साह ने बढ़ाई समारोह की रौनक

Leave a Comment

और पढ़ें