*सफेद बोलेरो पिकअप में तीन भैंसा ले जाने का आरोप, गौ सेवकों ने पीछा कर पकड़ा वाहन…*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सफेद बोलेरो पिकअप में तीन भैंसा ले जाने का आरोप, गौ सेवकों ने पीछा कर पकड़ा वाहन…*

*बेमेतरा जिले में पशु परिवहन को लेकर मामला गरमाया, वाहन क्रमांक CG10 AN 1090 से तीन भैंसा बरामद होने का दावा*

बेमेतरा/नवागढ़ – जिले में पशुओं के अवैध परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खैरा थाना क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई सूचना के अनुसार, 28 अगस्त की रात गौ सेवकों को जानकारी मिली कि ग्राम चौरंगा-मरकट के पास से भैंसों को कटने के लिए एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा है।

शिकायत के मुताबिक सूचना मिलते ही गौ सेवक अपने स्तर पर मौके की ओर रवाना हुए। मोटरसाइकिल से ग्राम खैरा की ओर से ग्राम बालसमुंद चौक पहुंचकर अन्य गौ सेवकों को भी मोबाइल फोन से सूचना दी गई। इसके बाद सभी लोग वाहन की तलाश में जुट गए।

बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे जोगीपुर-राजपुर रोड की तरफ से एक सफेद बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। गौ सेवकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ गया। इसके बाद पीछा कर चंदनू रोड क्षेत्र में वाहन को रोक लिया गया।

शिकायत में वाहन का नंबर CG10 AN 1090 बताया गया है। वाहन में सवार लोगों की पहचान धनुष यादव, रमेश साहू और कालेश्वर साहू के रूप में दर्ज की गई है। सूचना में वाहन के डाले के अंदर तीन नग पशु (भैंसा) भरे होने का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वाहन को रोककर देखने पर पशुओं को वाहन के भीतर पाया गया।

अब बड़ा सवाल—पशुओं को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था?

इस पूरे मामले ने पशु परिवहन और पशु सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रात के अंधेरे में तीन भैंसों को पिकअप वाहन में भरकर ले जाने का उद्देश्य क्या था? क्या पशुओं के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अनुमति वाहन चालक के पास थी?

इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल शिकायत में दर्ज तथ्यों के आधार पर मामला सामने आया है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें