*कोचियों की चालाकी पर मंडी विभाग का करारा प्रहार!कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के सख्त निर्देश पर एक्शन मोड में वरिष्ठ मंडी सचिव रिकेश नरेटी…*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कोचियों की चालाकी पर मंडी विभाग का करारा प्रहार!कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के सख्त निर्देश पर एक्शन मोड में वरिष्ठ मंडी सचिव रिकेश नरेटी…*

*किरकी में 210 क्विंटल धान का मामला उजागर, धान खरीदी में बिचौलियों की सेंधमारी रोकने मंडी विभाग की पैनी नजर*

बेमेतरा – किसानों के पसीने की कमाई सुरक्षित रखने और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए बेमेतरा मंडी विभाग ने धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगातार नजर रखते हुए वरिष्ट मंडी सचिव रिकेश नरेटी के नेतृत्व में निरीक्षकों की टीम ने साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरकी स्थित डाली ट्रेडर्स के गोदाम में अचानक दबिश दी। टीम की तत्परता और सूझबूझ से गोदाम में बड़ी मात्रा में रखा धान बरामद किया गया।

मंडी विभाग की टीम द्वारा की गई जांच के दौरान गोदाम में लगभग 210 क्विंटल यानी करीब 500 कट्टा धान मिला। मौके पर महाराष्ट्र पासिंग का ट्रक क्रमांक MH 35 AJ 1371 भी मिला, जिससे धान खाली किया जा चुका था। महाराष्ट्र पंजीयन वाले ट्रक की मौजूदगी से धान के स्रोत, परिवहन और उसकी वैधता को लेकर महत्वपूर्ण जांच बिंदु सामने आए हैं। विभाग द्वारा पूरे मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में मंडी सचिव रिकेश नरेटी और उनके निरीक्षकों की टीम ने जिस सक्रियता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, उसकी सराहना की जा रही है। धान खरीदी शुरू होने से पहले ही संभावित अवैध भंडारण और अंतरराज्यीय परिवहन पर कार्रवाई कर टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मंडी विभाग की इस तत्परता से बिचौलियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

दरअसल, शासन की मंशा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक किसानों को मिले और बिचौलियों या अवैध कारोबारियों के कारण किसानों को टोकन, बिक्री और भुगतान संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मंडी विभाग द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की टीम गांवों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निगरानी बढ़ाकर किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

मंडी सचिव रिकेश नरेटी ने स्पष्ट किया है कि पूरे धान खरीदी सीजन में अवैध भंडारण और परिवहन के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों और किसानों से भी अपील की है कि कहीं भी संदिग्ध तरीके से धान का भंडारण या परिवहन दिखाई दे तो तत्काल मंडी विभाग को सूचना दें।

किसानों के पसीने की कमाई पर बिचौलियों का खेल नहीं चलने देंगे। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, किसानों को उनका उचित अधिकार दिलाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंडी सचिव राकेश नरेटी और उनकी टीम का यह बेहतरीन प्रदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग की सक्रियता से किसानों में भरोसा बढ़ा है और धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में यह कार्रवाई एक मजबूत कदम साबित हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें