सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से जागरूकता अभियान
*• थाना साजा, चंदनू एवं चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-2026 अंतर्गत “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से किया गया जागरूक।*
*• ग्राम मनियारी, भंसुली एवं देवकर साप्ताहिक हॉट/बाजार में आमजन को बालिका/महिलाओं संबंधी अपराधों, नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक।*
बेमेतरा, 04 जनवरी 2026:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से रजत जयंती वर्ष 2025-2026 अंतर्गत “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व बच्चो संबंधित अपराधों के संबंध में स्कुल, कालेजों में छात्र/छात्राओं, ग्रामों एवं हॉट/बाजारो में आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत आज 04 जनवरी 2026 को* थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे एवं पुलिस चौकी प्रभारी देवकर उदल राम टांडेकर, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, आरक्षक रामानुज जायसवाल, राजू यादव, भीखम ठाकुर के द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-2026 अंतर्गत “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्राम मनियारी, भंसुली एवं देवकर साप्ताहिक हॉट/बाजार में आस-पास के ग्रामीण अंचल आये महिलाओ एवं बालिकाओ को सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। तथा समानता का अधिकार, गरिमा के साथ जीने का अधिकार, सभी प्रकार की हिंसा और उत्पीडन से मुक्त सुरक्षित वातावरण में कार्य का अधिकार के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजन को* नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।
*ग्रामवासियों से संवाद कर,*नशा मुक्त जीवन” की शप दिलाई शपथ*
सभी ने “नशा मुक्त जीवन” की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने “जिंदगी को हाँ, नशे को ना” का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
“समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश*
*इस दौरान ग्रामवासियों को* बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
*आमजन को बेमेतरा पुलिस के द्वारा* सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव – गांव, स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है।










