*प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ ने कैशलेश चिकित्सा सेवा योजना हेतु शासन का आभार व्यक्त किया….*
पलारी प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण
संघ पलारी ने कर्मचारियों के लिए कैशलेश चिकित्सा योजना प्रारंभ करने पर शासन का आभार व्यक्त किया।संघ ने कहा कि यह योजना कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिए बहुत अधिक आवश्यक थी क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में कर्मचारियों एवम उनके परिवार को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु अब यह योजना लागू हो जाने से कर्मचारी एवं उनके परिवार को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।संघ ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री एवं वित्त मंत्री महोदय का आभार प्रकट किया।योजना लागू होने पर विकास खंड पलारी के शिक्षक शिक्षिका स्थानीय शिक्षक सदन में एकत्र हुए और एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक महोबे ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह योजना हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस कैशलेस चिकित्सा योजना से कर्मचारियों और उनके आश्रितों को एक बड़ा सुरक्षा कवच मिला है।इससे न केवल आर्थिक परेशानियां दूर होंगी, बल्कि कर्मचारी मानसिक रूप से तनावमुक्त होकर अपने कार्य का निर्वहन कर सकेंगे।हम इस ऐतिहासिक और कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए राज्य शासन को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
इस खुशी के अवसर पर देवेंद्र साहू ब्लाक संयोजक छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, अभिषेक महोबे ब्लॉक अध्यक्ष प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ, मंतराम वर्मा संरक्षक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, छन्नू ध्रुव सचिव, राजकुमार साहू संयोजक प्रकाश कुमार सेन कार्यकारी अध्यक्ष कविता सरसिहा संयोजक महिला प्रकोष्ठ संध्या पैकरा सहसचिव महिला प्रकोष्ठ सरोज साहू प्रदेश महामंत्री अजित चन्द्राकर कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष अंकित कश्यप सलाहकार डिकेश चन्द्राकर ब्लाक महामंत्री मोहित वर्मा सलाहकार जगजीवन जोशी सलाहकार भानू ध्रुव सलाहकार छन्नू वर्मा सह सचिव यु एस साहू सलाहकार मुकेश साहू प्रवक्ता थानसेन कुर्रे सहसचिव भूपेंद्र वर्मा द्वारिका ध्रुव सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










