*होली पर्व पर शांति एवं कानून* *व्यवस्था बनाए रखने* *हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध*
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना* *गुप्ता के निर्देशन में* *विशेष इंतजाम*
02/03/2026होली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संपूर्ण जिले में सुदृढ़ एवं बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं।
प्रमुख बिंदु
शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में सतत निगरानी हेतु 38 बाइक पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है।
22 चारपहिया पेट्रोलिंग पार्टियां क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं।
संपूर्ण जिले को 03 अनुविभागों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
400 पुलिस बल की तैनाती विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई है।
18 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स पिकेट स्थापित किए गए हैं।
06 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफिंग की गई है।
सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बलौदाबाजार नगर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
इस वर्ष 02.03.2026 को होलिका दहन एवं 04.03.2026 को रंग-गुलाल (होली) का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विशेष रणनीति के तहत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
अनुविभागवार सुरक्षा व्यवस्था
बलौदाबाजार अनुविभाग
एसडीओपी सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली, पलारी, लवन एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
भाटापारा अनुविभाग
एसडीओपी श्री तारेश साहू के निर्देशन में थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सिमगा एवं सुहेला क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है।
कसडोल अनुविभाग (कैम्प कसडोल)
उप पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक के नेतृत्व में थाना कसडोल, राजादेवरी, गिधपुरी, गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी, बया एवं सोनाखान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।
यातायात व्यवस्था एवं निगरानी
यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू के निर्देशन में 06 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन, दोपहिया में तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विशेष सुरक्षा उपाय
22 चारपहिया पेट्रोलिंग पार्टियां प्रतिदिन शाम 04:00 बजे से लगातार गश्त कर रही हैं।
38 बाइक पेट्रोलिंग पार्टियां अंदरूनी गलियों एवं चौक-चौराहों पर निगरानी रखेंगी।
18 चिन्हित स्थानों पर फिक्स पिकेट स्थापित किए गए हैं।
कुल 400 पुलिस बल की तैनाती की गई है।
होली पर्व के पूर्व सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों एवं ग्राम सरपंचों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनी रहे।
दिनांक 02.03.2026 को दोपहर 01:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफिंग देकर शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बलौदाबाजार शहर में फ्लैग मार्च भी आयोजित किया गया।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि होली पर्व को शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
*संवाददाता*
*तुलसी साहू*










